सूरजगढ़: चंडीगढ़ में सिलेंडर ब्लास्ट, सूरजगढ़ा के युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी
चंडीगढ़ में सोमवार अपराह्न 7 बजे गैस सिलेंडर ब्लास्ट में सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव के रहने वाले रामबालक यादव का पुत्र 32 वर्षीय मुन्ना कुमार यादव की आग से झुलस कर मौत हो गई. हादसे में मृतक के भाई सतीश कुमार सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मंगलवार अपराह्न 1 बजे सीतारामपुर गांव में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.