जबलपुर: लियो कंपाउंड में बमबाजी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने क्षेत्र में निकाला जुलूस
संस्कारधानी में अमन-चैन को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। करीब 15 दिन पहले शहर के लियो कंपाउंड (पुल नंबर 2) क्षेत्र में बमबाजी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला मुख्य आरोपी सोनू उर्फ प्रवीण कोष्टा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। दो साथियों की पहले ही गिरफ्तारी के बाद से आरोपी सोनू पुल