लोहरदगा: नगर भवन में संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई
रविदास विकास मंच द्वारा पुराने नगर भवन में शनिवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मौके पर रविदास विकास मंच के अध्यक्ष रामचरण राम ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रति समता और जागरूकता की भावना का प्रचार प्रसार करना है। इस मौके पर बड़ी संख्या में रविदास समाज के लोग उपस्थित थे।