मंझनपुर: दूनी तिवारी का पूरा में मां समेत दो मासूम की मौत, पहाड़पुर में एक अधेड़ की भी हुई मौत, आंधी-तूफान के कारण दर्दनाक हादसा
आंधी तूफान बारिश से 4 मौतें हुई है। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के दूनी तिवारी का पूरा में मां और मासूम बेटी व एक बेटे की कच्चे मकान की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि एक बेटे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं सिराथू तहसील के पहाड़पुर में आंधी आने से टीन के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई है। कौशाम्बी डीएम अमित पाल ने मामले में पुष्टि की है।