ऑर्गेनाइज्ड क्राईम को लेकर की जा रही कार्रवाई के तहत बाहरी जिला पुलिस ने 10 गैंबलर को गिरफ्तार किया है। मौके से 1 लाख 20 हजार से ज्यादा कैश और गैंबलिंग में इस्तेमाल सामान को बरामद किया गया है। यह कार्रवाई जिला के स्पेशल स्टाफ, मंगोलपुरी और सुल्तानपुरी थाना की पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह पर की है। यह सभी मंगोलपुरी और सुल्तानपुरी इलाके के रहने वाले हैं।