पीपरा थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव से पुलिस ने शिकायत वाद संख्या 5412/25 के गैर जमानतीय वारंटी बीरेंद्र यादव (पिता स्व. सिधानी यादव) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए आरोपित को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।