अंबाह: चौकवानपुरा गार्डन में भात कार्यक्रम में खूनी संघर्ष, चांदी के कड़े से फोड़ा सिर!
Ambah, Morena | May 6, 2026 अम्बाह के चौकवानपुरा स्थित एक गार्डन में बुधवार सुबह 'भात' की रस्म के दौरान खुशियां मातम में बदल गईं। मामूली विवाद में प्रदीप नामक युवक ने सुधीर के छोटे भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए सुधीर पर आरोपी ने हाथ में पहने भारी चांदी के कड़े से हमला कर सिर फोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सुधीर ने अम्बाह थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।