रुन्नी सैदपुर: बेटी के जन्म की खुशी मातम में बदली, सड़क हादसे में युवक की मौत
रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-22 स्थित गयघाट गांव के समीप रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 27 वर्षीय धीरज महतो की मौत हो गई, जबकि उनका साथी छोटन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। धीरज अपनी नवजात बेटी के जन्म के बाद अस्पताल में भर्ती पत्नी और परिजनों के लिए खाना लेकर जा रहे थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्