चम्पावत: जिले के चल्थी कठोल क्षेत्र में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित, ग्रामीण परेशान #jansamasya
पाल बिलौन क्षेत्र के चल्थी कठोल क्षेत्र में बीते 3 दिन से पानी की एक बूंद पीने को नहीं है। बिजली का भी बहुत बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग के कर्मचारी कोई सुध लेने वाला नहीं है। समस्या का हल नहीं हुआ तो बिजली विभाग ओर पेयजल विभाग का पुतला फूंकना होगा। फिर सीएम टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज की गई है। और सीएम कैम्प कार्यालय में ज्ञापन दिया जाएगा।