चम्पावत: महिला प्रौद्योगिकी केंद्र चंपावत में पांच दिवसीय हथकरघा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन विमी जोशी, असिस्टेंट प्रोजेक्ट डायरेक्टर, चंपावत द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने यूकॉस्ट द्वारा प्रोफेसर दुर्गेश पंत, महानिदेशक के दिशा निर्देशन में महिला उद्यमियों को प्रक्षिशित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने महिला उद्यमियों से कहा कि आप सभी को इस कार्यक्रम में जूट बैग को बनाने की बारिकियों को सिखना है।