चम्पावत: भाजपा ने धूरा मंडल में खोला कार्यालय, जिला अध्यक्ष और दर्जा मंत्री ने किया शुभारंभ
भाजपा अपने संगठन को मंडल स्तर पर मजबूत कर रही है इसके तहत धूरा मंडल में भी भाजपा ने अपना मंडल कार्यालय खोल लिया है। जिसका उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत और दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे ने किया। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि संगठन को ग्रामीण स्तर पर भी मजबूत किया जा रहा है धूरा में कार्यालय का उद्घाटन हो गया है।