गाज़ियाबाद: लोनी में ट्रक और ऑटो के बीच हुई भिड़ंत, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हुआ ऑटो सवार युवक
लोनी थाना क्षेत्र में भोपुरा रोड स्थित शाहबाजपुर पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार भिडंत हो गई। इस सड़क हादसे में ऑटो सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर कहीं फरार हो गया। घटना के बाद लंबे समय तक पूरे रास्ते पर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।