बहराइच: कोरियापुरवा इलाके के व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियनपुरवा इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शुक्रवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।