शेखपुरा: वेतन वृद्धि सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ का शेखपुरा कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन
वेतन वृद्धि सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के महिलाओं ने शेखपुरा कलेक्ट्रेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से वेतन वृद्धि सहित अन्य मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस कार्यक्रम के बाद प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और अपनी मांग पत्र उन्हें सौंपा है। जिले में काफी कम वेतन रसोइयों को मिलता है।