शेखपुरा: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखूपुरसराय के गार्ड द्वारा 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास महिला थाने में मामला दर्ज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखूपुर सराय के सुरक्षाकर्मी के द्वारा 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में परिजनों ने महिला थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है। घटना के बाद महिला थाने की पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया है। घटना के बाद आरोपी सुरक्षा कर्मी फरार है।