शेखपुरा: माफो पंचायत में कार्यरत ग्रामीण स्वच्छता कर्मियों को 10 महीने से नहीं मिला वेतन शेखपुरा कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई गुहार
शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के माफो पंचायत में कार्यरत ग्रामीण स्वच्छता कर्मियों को पिछले 10 माह से वेतन नहीं मिला है। जिस कारण कर्मियों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे परेशान होकर बड़ी संख्या में सफाई कर्मी शेखपुरा कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों से भुगतान किए जाने की मांग की है।