Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

"नभःस्पृशं दीप्तम्" आपके शौर्य,समर्पण व त्याग पर सभी देशवासियों को गर्व है। #HappyIndianAirForceDay

2.3k views | Koderma, Kodarma | Oct 8, 2020

MORE NEWS

चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां स्थित एनएच-20 किनारे होटल में पुलिस का छापा, तीन युवतियां व तीन युवक हिरासत में

 कोडरमा:चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां स्थित एनएच-20 किनारे बाबा लाइन होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर रात छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान होटल से तीन युवतियों और तीन युवकों को संदिग्ध परिस्थिति में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने होटल के मैनेजर और एक अटेंडेंट को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जबकि होटल संचालक मौके से फरार बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार  होटल में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध स्थिति में मिले सभी लोगों को चंदवारा थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क से संबंधित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस एक कथित दलाल की भूमिका की भी जांच कर रही है।जांच के दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान, होटल में ठहरने के उद्देश्य, आपसी संबंध तथा होटल प्रबंधन की भूमिका की पड़ताल कर रही है। छापेमारी के दौरान कुछ वाहनों को भी जब्त किया गया है।गौरतलब है कि कोडरमा रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित होटलों में इससे पहले भी अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई बार पुलिस कार्रवाई हो चुकी है। हालांकि उरवां स्थित इस होटल में इस तरह की कार्रवाई पहली बार होने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां स्थित एनएच-20 किनारे होटल में पुलिस का छापा, तीन युवतियां व तीन युवक हिरासत में कोडरमा:चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां स्थित एनएच-20 किनारे बाबा लाइन होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर रात छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान होटल से तीन युवतियों और तीन युवकों को संदिग्ध परिस्थिति में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने होटल के मैनेजर और एक अटेंडेंट को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जबकि होटल संचालक मौके से फरार बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार होटल में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध स्थिति में मिले सभी लोगों को चंदवारा थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क से संबंधित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस एक कथित दलाल की भूमिका की भी जांच कर रही है।जांच के दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान, होटल में ठहरने के उद्देश्य, आपसी संबंध तथा होटल प्रबंधन की भूमिका की पड़ताल कर रही है। छापेमारी के दौरान कुछ वाहनों को भी जब्त किया गया है।गौरतलब है कि कोडरमा रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित होटलों में इससे पहले भी अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई बार पुलिस कार्रवाई हो चुकी है। हालांकि उरवां स्थित इस होटल में इस तरह की कार्रवाई पहली बार होने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Koderma, Kodarma | Aug 2, 2026

डोमचांच के ढोढाकोला स्थित टेकवा खदान से तीन ट्रैक्टर जब्त

कोडरमा प्रशिक्षु वन प्रमंडल पदाधिकारी मोहित बंसल के नेतृत्व में रविवार को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान डोमचांच के ढोढाकोला स्थित टेकवा खदान में कंप्रेसर मशीन से अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। इस बाबत प्रशिक्षु वन प्रमंडल पदाधिकारी मोहित बंसल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर या कार्रवाई की गई है और वन विभाग ने जब्त वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डोमचांच के ढोढाकोला स्थित टेकवा खदान से तीन ट्रैक्टर जब्त कोडरमा प्रशिक्षु वन प्रमंडल पदाधिकारी मोहित बंसल के नेतृत्व में रविवार को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान डोमचांच के ढोढाकोला स्थित टेकवा खदान में कंप्रेसर मशीन से अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। इस बाबत प्रशिक्षु वन प्रमंडल पदाधिकारी मोहित बंसल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर या कार्रवाई की गई है और वन विभाग ने जब्त वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Koderma, Kodarma | Aug 2, 2026

माँ बाप अंधे या सरकार

माँ बाप अंधे या सरकार

Koderma, Kodarma | Aug 2, 2026

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला व परिजनों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

झुमरी तिलैया। तिलैया थाना क्षेत्र के माईका गली निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।आवेदन में रुबी देवी, पति मनोज मोदी ने बताया है कि वह सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके अनुसार, दुकान में अकेली होने के दौरान दीपक मोदी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शोर सुनकर उनके भाई विनय कुमार पहुंचे। इसी दौरान आरोप है कि सुभाष मोदी, चंपा देवी सहित अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उनके तथा उनके बड़े भाई के साथ मारपीट की। घटना में उनके सिर पर चोट लगी, जबकि उनके बड़े भाई का दांत टूट गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में आरोपितों ने उनके छोटे भाई विकास मोदी की दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा गले की चेन और सिलाई दुकान में रखे करीब दो हजार रुपये भी ले गए।पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने तिलैया थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला व परिजनों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप झुमरी तिलैया। तिलैया थाना क्षेत्र के माईका गली निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।आवेदन में रुबी देवी, पति मनोज मोदी ने बताया है कि वह सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके अनुसार, दुकान में अकेली होने के दौरान दीपक मोदी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शोर सुनकर उनके भाई विनय कुमार पहुंचे। इसी दौरान आरोप है कि सुभाष मोदी, चंपा देवी सहित अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उनके तथा उनके बड़े भाई के साथ मारपीट की। घटना में उनके सिर पर चोट लगी, जबकि उनके बड़े भाई का दांत टूट गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में आरोपितों ने उनके छोटे भाई विकास मोदी की दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा गले की चेन और सिलाई दुकान में रखे करीब दो हजार रुपये भी ले गए।पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने तिलैया थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Koderma, Kodarma | Aug 1, 2026

चंदवारा प्रखंड के पथलगड्डा पंचायत का मामला, उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

चंदवारा प्रखंड अंतर्गत पथलगड्डा पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  के तहत हाल ही में बनी लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क पहली ही बारिश में कई स्थानों पर धंसने लगी है। सड़क के किनारे मिट्टी भराई और समतलीकरण ठीक से नहीं होने के कारण बरसात शुरू होते ही किनारे टूटने लगे, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का शनिवार को 12 बजे कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। अब सड़क के कई हिस्सों में किनारे धंसने और गड्ढे बनने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार ने भुगतान प्राप्त कर लिया, जबकि सड़क कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त होने लगी। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच, दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

चंदवारा प्रखंड के पथलगड्डा पंचायत का मामला, उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग चंदवारा प्रखंड अंतर्गत पथलगड्डा पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हाल ही में बनी लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क पहली ही बारिश में कई स्थानों पर धंसने लगी है। सड़क के किनारे मिट्टी भराई और समतलीकरण ठीक से नहीं होने के कारण बरसात शुरू होते ही किनारे टूटने लगे, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का शनिवार को 12 बजे कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। अब सड़क के कई हिस्सों में किनारे धंसने और गड्ढे बनने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार ने भुगतान प्राप्त कर लिया, जबकि सड़क कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त होने लगी। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच, दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Koderma, Kodarma | Aug 1, 2026