बे मौसम वर्षां से किसानों की फसलों का बहुत नुकसान हुआ है।सभी किसानों की फसलों का हुए नुकसान का सर्वे कराकर राहत राशि दिलाई जाएगी। संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है।उक्त बातें सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने देवसर क्षेत्र के ग्रामों में आज भ्रमण के दौरान किसानों से कही।