जिला भू-अर्जन से संबंधित मामलों में रैयतों द्वारा दायर की गयी आपत्तियों की सुनवाई जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रणजीत कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित कारगिल भवन में शनिवार की दोपहर 03:00 बजे की गयी. सुनवाई के दौरान खगड़िया शहर सुरक्षा तटबंध परियोजना के अंतर्गत प्रभावित तीन मौजा के रैयतों की विशेष रूप से आपत्तियों की सुनवाई की गयी.