पीलीभीत: गांव बूंदीभूड़ से शराब भट्टी हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव बूंदीभूड़ में शराब भट्टी के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। ग्रामीण महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए शराब भट्टी को गांव से हटाने की मांग उठाई। महिलाओं का आरोप है कि भट्टी के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है।प्रदर्शन को सुहेल देव समाज पार्टी ने समर्थन किया।