बक्सर: बक्सर नगर परिषद का सहयोग शिविर: गोलंबर पार्क में उमड़ी भीड़, वार्डों की समस्याएं रखी गईं
Buxar, Buxar | Jun 16, 2026 बिहार सरकार के निर्देश पर हर माह पहले व तीसरे मंगलवार को लगने वाले सहयोग शिविर का आयोजन मंगलवार को नगर परिषद बक्सर द्वारा गोलंबर स्थित पार्क परिसर में किया गया। शिविर में वार्डों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर पहुंचे। आवेदनों में वाटर एटीएम कूलर की समुचित व्यवस्था, खराब वाटर कूलर की मरम्मती समेत अन्य समस्याएं शामिल है।