एफ एल समस्ता फाइनेंस कम्पनी के शाखा प्रबंधक ताहिर खान के मुताबिक उनकी संस्था कम्पनी अधिनियम 1956 तहत पंजीकृत और आरबीआई से लाइसेंस प्राप्त संस्थान है जिसकी वर्तमान में एक शाखा बहेड़ी नगर के मोहल्ला महादेवपुरम बहेड़ी में चल रही है। उनकी संस्था ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में सूक्ष्म एवं लघु लोन बांटने का कार्य करती है।