फतेहपुर: ललौली में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करते हुए DM और SP ने पलटूपुर गांव के लोगों से अपील की, बाढ़ से पहले गांव खाली करें
फतेहपुर जिले के यमुना की बाढ़ से हर वर्ष प्रभावित होने वाले ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव में मंगलवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक अधिकारियों के लाव-लश्कर के साथ गांव पहुंचे। वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याओं का पिटारा खोल दिया।