सिमडेगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा द्वारा नगर भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन केंद्रीय महासचिव हुए शामिल
झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला समिति द्वारा गुरुवार को 12:00 बजे सिमडेगा नगर भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे उपस्थित रहे जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा और भाजपा के साजिशों को समझते हुए सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की।