वारासिवनी: झाड़गांव के वार्ड क्रमांक 1 में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, पैरा, धान की कट्टी और गेहूं का भंडार जलकर नष्ट
वारासिवनी क्षेत्र के ग्राम झाड़गांव के वार्ड क्रमांक 1 में गुरुवार रात करीब 8 बजे शिव प्रसाद लिल्हारे के घर में आग लग गई। आग से तनीश (पैरा), धान की कट्टी तथा गेहूं का भंडार जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं, पीड़ित परिवार ने घटना को लेकर संदेह जताया है। पुलिस जांच में जुटी है।