स्याना: कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में दो शिकायतें प्राप्त, निस्तारण के लिए मौके पर भेजी गई टीम
Siyana, Bulandshahr | Apr 25, 2026
कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में मात्र दो शिकायत प्राप्त हुई। वहीं दोनों शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की टीम बनाकर मौके पर भेजी गई है। शनिवार को कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में राजस्व संबंधित दो शिकायत प्राप्त हुई।