पीलीभीत: पिपरिया में दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत चार पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदा निवासी धनदेवी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का विवाह वर्ष 2023 में गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया भजा निवासी विकास के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति विकास, सास वेदवती, ससुर बाबूराम और रिश्तेदार