गभाना: दौरऊ मोड़ पर महराणा प्रताप पार्क का बरौली विधायक ने किया शिलान्यास व भूमि पूजन, शोभायात्रा से नगर हुआ भगवामय
गभाना क्षेत्र में दौरऊ मोड़ पर बनने वाले महाराणा प्रताप पार्क का रविवार को दोपहर दो बजे भव्य शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री और बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।