सरदारशहर: सरदारशहर में चोरी हुई बस को सरदारशहर पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढ निकाला, रावतसर से बरामद, चोर की तलाश जारी
पुलिस थाना सरदारशहर की टीम ने बस चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 06 घंटे में ही चोरीशुदा बस को रावतसर से बरामद कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम., आईपीएस ने बताया कि 10 जून 2026 को परिवादी विजेन्द्र, निवासी देवासर, थाना भानीपुरा ने रिपोर्ट दी कि उनके बस चालक श्यामलाल ने कच्चा जोहड़ पर खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था।