बेलहर: थाना परिसर बेलहर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन डीजे पर रहेगा प्रतिबंध।
Belhar, Banka | Feb 8, 2024 बेलहर थाना परिसर में आज सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने किया। बैठक में बीडीओ राजीव रंजन भी उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित लोगों ने सरस्वती पूजा का त्योहार भाई चारे के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।