भरथना: भरथना के SAB इंटर कॉलेज के सामने सिलेंडर फटने से चाय की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
भरथना थाना क्षेत्र में इटावा-कन्नौज हाईवे स्थित एस.ए.बी. इंटर कॉलेज के सामने सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानदार गैस सिलेंडर पर दूध गर्म कर चाय बना रहा था।