राठ: राठ नगर के रामलीला मैदान में कई घंटे तक लगा भीषण जाम, लोग हुए बेहाल, यातायात पुलिस की उदासीनता से आए दिन होता है जाम
Rath, Hamirpur | Jul 8, 2026 राठ नगर में इन दिनों भीषण जाम कई कई घंटे तक लगा रहता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज बुधवार को राठ कस्बे के बजरिया चौराहे से लेकर अतरौलिया गेट तक भीषण जाम लग गया जो की लगभग 2 घंटे तक लग रहा। राठ कस्बे की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।