मुज़फ्फरनगर: तीसरी शादी के बाद बढ़ा विवाद, दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को पीटा, चर्चित मौलाना को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के मामले में चर्चित मौलाना जुबेर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि तीसरी शादी के बाद परिवार में विवाद बढ़ गया और मौलाना ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी से मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।