परबत्ता: मुख्यमंत्री योजना में लाभ दिलाने के नाम पर अवैध वसूली, जीविका सीएम पर परबत्ता थाने में मामला दर्ज
परबत्ता थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री योजना के तहत दो लाख रुपये का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले में परबत्ता थाना में एक जीविका कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अगुवानी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग गांव की जीविका सीएम भाविषा कुमारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि सोशल मीडिय