जशपुर: सुशासन तिहार शिविर में 534 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को आवास, प्रमाण पत्र और कृषि योजनाओं का लाभ दिया गया
सुशासन तिहार 2026 के तहत मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत टेम्पू में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में जशपुर विधायक रायमुनि भगत शामिल हुईं। शिविर में 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से रविवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 534 आवेदन प्राप्त हुए।