गोपालगंज: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को दोपहर 12 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने समारोह को भव्य, गरिमामय एवं अनुशासित ढंग से आयोजित करने के लिए सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने समारोह स्थल की साफ-सफाई, मंच, ध्वजारोहण, पर