हरलाखी: पिपरौन SSB कैम्प के जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर भारी मात्रा में रेडीमेड कपड़ा किया जब्त
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानों ने चेक पोस्ट डयूटी के दौरान बॉर्डर पीलर संख्या 285/02 के निकट तस्करी के कपड़े जब्त कर लिए। जबकि तस्कर मौके से फरार हो गए। सहायक उप निरीक्षक प्रदीप सरकार के नेतृत्व में जवानों ने कार्रवाई की। एसएसबी ने जब्त किए गए कपड़े को आवश्यक कार्रवाई के लिए पिपरौन कस्टम कार्यालय को सपुर्द कर दिया।