सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर गांव बरसे के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई
Sasni, Hathras | May 2, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव बरसे के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार गांव रहना निवासी एक महिला चंचल पत्नी जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को घायल हालत में तुरंत उपचार के लिए उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने महिला का उपचार किया है।