धौलपुर: कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर स्टूडेंट: कलेक्ट्रेट पर एडीएम को शिकायत करने पहुंचे छात्र, सड़क बनाने की मांग
पिछली सरकार के बजट में 16 खंबा से लेकर तगावली की ओर जाने वाली 600 मीटर की सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति जारी हो चुकी है। सड़क की स्वीकृति जारी होने के बाद भी मुख्य सड़क पर कीचड़ भरा हुआ है। जिसमें होकर प्रतिदिन 200 से अधिक बच्चे तगावली गांव के स्कूल में पहुंचते हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अपनी समस्या को लेकर एडीएम से मिलने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।