बख्तियारपुर: बेनीपुर के सामने SH 106 पर सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आई 6 वर्षीय बच्ची, गंभीर हालत में पटना रेफर
मंगलवार की संध्या करीब 4 बजे बेनीपुर के सामने बख्तियारपुर फतुहा सड़क मार्ग स्थित स्टेट हाईवे 106 पर सड़क पार करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से बेनीपुर निवासी विकास पासवान की 6 वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी बुरी तरह जख्मी हो गई। इसके बाद परिजनों ने गंभीर रूप से जख्मी दिव्या को आनन फानन में इलाज हेतु बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।