किशनगढ़ बास: खैरथल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 304 यूनिट रक्त एकत्रित, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए
Kishangarhbas, Alwar | Jul 5, 2026
खैरथल लायंस क्लब शक्ति और लियो क्लब खैरथल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार सुबह 11:00 बजे विशाल रक्तदान आयोजित किया गया। मातोर रोड स्थित महावर धर्मशाला में हुए शिविर में 414 लोगों ने पंजीकरण कराया जबकि 304 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह रक्त विभिन्न अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।