अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने शनिवार को थाना श्रीनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना और शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए अभिलेख संधारण, असलहों की सुरक्षा एवं रख-रखाव की स्थिति जांची। मिशन शक्ति केंद्र में लंबित प्रार्थनापत्रों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।