मंझनपुर: तियरा जमालपुर में चरागाह बनी खनन माफियाओं का निशाना, ग्रामीणों ने दी कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
करारी थाना के तियरा जमालपुर में चरागाह (गोचर) भूमि पर अवैध मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जेसीबी मशीनों से लगातार मिट्टी दोहन कर गोचर भूमि को गहरे और खतरनाक खड्डों में तब्दील कर दिया गया है। इससे न केवल मवेशियों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है, बल्कि पर्यावरण और गौशाला व्यवस्था को भी भारी नुकसान पहुंचा है।