बलरामपुर: दलधोवा घाट में गिट्टी लोड हाईवा खाई में गिरी, चालक गंभीर
बलरामपुर रविवार राष्ट्रीय राजमार्ग 343 स्थित दलधोवा घाट में रविवार को एक तेज रफ्तार गिट्टी लोड हाईवा अनियंत्रित होकर लगभग 30 से 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हाईवा गिट्टी लोड कर बलरामपुर की ओर आ रही थी, तभी दलधोवा घाट के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में जा गिरा।