कर्वी: डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादें, जमीन विवादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, साथ ही जन चौपाल का हुआ आयोजन
चित्रकूट | शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से शनिवार दोपहर 2 बजे तक थाना बहिलपुरवा में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने की।समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें और प्रार्थना पत्र गंभीरता से सुने गए।