विदिशा नगर: नामदेव धर्मशाला निर्माण समिति गठित, हरप्रसाद बने अध्यक्ष
नामदेव धर्मशाला निर्माण समिति के गठन को लेकर रविवार दोपहर 2 बजे बंटी नगर धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से हरप्रसाद नामदेव को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही रामकृष्ण नामदेव को उपाध्यक्ष, संदीप नामदेव व कमलेश नामदेव को सचिव, राजेंद्र व वरुण नामदेव को महामंत्री तथा कृष्ण कुमार, राजकुमार और रमेश कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।