मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। साथ ही, माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी का भी आज के इस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए अभिनंदन करता हूं।
आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। हमें गर्व है कि हमारी जड़ें भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ी हुई हैं। हमारी ऋषि परंपरा ने सदैव संपूर्ण मानवता को एक परिवार के रूप में देखा है। हमने कभी भौगोलिक सीमाओं में स्वयं को सीमित नहीं किया, बल्कि पूरे विश्व को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का संदेश दिया है।
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री #dharnews #breakingnews #news DROPADI MURMU Chief Minister, MP
Dhar, Dhar | Jun 21, 2026