हिलसा: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय परीक्षा में मोबाइल, स्मार्ट वॉच बैन, हिलसा कॉलेज में एडमिट कार्ड, पेन ही मान्य
Hilsa, Nalanda | May 23, 2026 पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना ने स्तनातक सेमेस्टर-II परीक्षा-2026 (सत्र 2025-29) को कदाचार मुक्त कराने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों को अब हिलसा के सरदार पटेल कॉलेज एवं एस यू कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर लागू किया जा रहा है, जिसके तहत मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।