बूंदी: पर्यावरण दिवस पर ग्रीन साइक्लोथॉन सहित होंगे विविध आयोजन: क्षेत्रीय अधिकारी अमित सोनी
Bundi, Bundi | Jun 4, 2024 विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान राज्य पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बून्दी द्वारा ग्रीन साइक्लोथॉन साइकिल रैली सहित विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय अधिकारी अमित सोनी ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर ग्रीन साइक्लोथॉन साइकिल रैली सहित पोस्टर प्रतियोगिता, पर्यावरण प्रश्नोतरी,प्रकृति वार्ता और परिण्ड़ा वितरण के कार्यक्रम करवाए जाएंगे।