बूंदी: जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने बूंदी में पेयजल फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
Bundi, Bundi | Jun 3, 2024 जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में भीषण गर्मी एवं लू चल रही है, इस गर्मी के मौसम में प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार का पेयजल संकट नहीं हो एवं नियमित अन्तराल में शुद्ध जलापूर्ति हो इसके लिए विभाग कटिबंध है। इस दौरान विभाग के अधीक्षण अभियंता डी एन व्यास ने मंत्री को फिल्टर प्लांट की जानकारी दी।